चीन छोड़ने वाली कंपनीयों को भारत लाने की तैयारी
Bulletins
* 50 से ज्यादा अमेरिकी और यूरोपियन चीन छोड़ने की तैयारी में
# 06फीसदी पर गिरकर आ गए है चीन की विकास दर तिसरी तिमाही में
चीन छोड़कर अन्य देशों में निवेश की
संभावना तलाश कर रही कंपनियों के
लिए भारत अपने दरवाजे खोलेगा। ऐसी
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों का खाका तैयार
होगा और उन्हें यहां निवेश के लिए
आमंत्रित किया जाएगा। वित्त मंत्री
निर्मला सीतारमण ने रविवार को यह
वित्त मंत्री ने कहा है कि वह ऐसी
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए खाका
तैयार करेंगी जो चीन से आगे भारत को
निवेश गंतव्य के रूप में देख रही हैं।
उन्होंने कहा कि उद्योग जगत के ऐसे
दिग्गज जो अपने कारोबार को चीन से
बाहर ले जाना चाहते हैं, वे निश्चित रूप
से भारत की ओर देख रहे हैं। वित्त मंत्री
ने कहा, भारत के लिए जरूरी हो जाता है कि वह इन कंपनियों से मिले और
उन्हें अपने यहां आमंत्रित करे।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और
चीन के बीच जारी कारोबारी जंग के
चलते कंपनियों को चीन में व्यापार
करने में परेशानी हो रही है। इसके
चलते कई कंपनियों ने चीन में अपने कारखाने बंद कर दूसरे देश का रुख किया है।
आईएमएफ की वार्षिक बैठक के बाद उन्होंने कहा, मैं उन सभी
अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की पहचान
करूंगी जो चीन से निकलना
चाहती है। मैं उनसे संपर्क करेंगे
और भारत को निवेश के गंतव्य के
रूप में पेश करूंगी।
वियतनाम की तुलना में भारत ज्यादा
बेहतर: वित्त मंत्री निर्मला
सीतारमण ने कहा कि वियतनाम
की तुलना में भारत ज्यादा बेहतर है।
मेरी आज कुछ बैंकों और सरकार
के प्रतिनिधियों के साथ भी बात
हुई। उनका मानना है कि अब
वियतनाम का संकुचन हो रहा है।
उसके पास विस्तार के निवेश
कार्यक्रमों के लिए श्रम बल की कमी
है। वहीं, भारत में कंपनियों के लिए
विस्तार की आपार संभाना है। यहां
कुशल श्रम बल और विशाल



No comments:
Post a Comment